चेन्नई: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी शनिवार को मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय से उनके नीलांकरई स्थित आवास पर मुलाकात करेंगे। विजय के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने और 'सेक्युलर सोशल जस्टिस विक्ट्री अलायंस' (धर्मनिरपेक्ष सामाजिक न्याय विजय गठबंधन) के गठन के बाद यह उनकी पहली मुलाकात होगी।

इसके बाद राहुल गांधी शाम 5 बजे चेन्नई के आइलैंड ग्राउंड्स में 'मानवरगलिन कुरल' (छात्रों की आवाज़) कार्यक्रम में शामिल होंगे। राहुल के दोपहर 12:30 बजे चेन्नई हवाई अड्डे पर पहुंचने और दोपहर 1:30 बजे विजय से उनके कैसुरीना ड्राइव स्थित आवास पर लंच के दौरान मिलने का कार्यक्रम है। नेताओं के बीच राज्य की राजनीति के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा होने की उम्मीद है, जिसमें गठबंधन का 'कॉमन मिनिमम प्रोग्राम' (साझा न्यूनतम कार्यक्रम) और राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर भविष्य के चुनावों के लिए उनकी योजनाएं शामिल हैं।

 

Tags: