Madhya Pradesh मध्य प्रदेश : शिवपुरी जिले में दिवाली (सोमवार) के दिन पोटाश वाले पटाखे में धमाका होने से दो लोग बुरी तरह झुलस गए।
जानकारी के मुताबिक, यह घटना शहर के इंडस्ट्रियल एरिया में हुई। दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
जानकारी के मुताबिक, गौशाला इलाके के रहने वाले वीरपाल यादव का इंडस्ट्रियल एरिया में गुना बाईपास के पास बारदाना का गोदाम है।
सोमवार को वह अपने जान-पहचान वाले कमल सिंह यादव के साथ गोदाम पर थे, जो फतेहपुर के रहने वाले हैं और पास में ही छोटी सी किराने की दुकान चलाते हैं।