New Delhi नई दिल्ली: रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव ने यह घोषणा कि वरिष्ठ नागरिकों, 45 वर्ष और उससे अधिक आयु की महिलाओं, विकलांग व्यक्तियों और गर्भवती महिलाओं को बर्थ आरक्षित की जाएगी। ये निचली बर्थें उपलब्धता के आधार पर स्वतः आवंटित की जाएंगी, भले ही बुकिंग के दौरान विशेष रूप से इसकी मांग न की गई हो।

रेलवे मंत्री ने बताया कि प्रत्येक कोच में स्लीपर क्लास में छह से सात निचली बर्थें, एसी 3 टियर (3AC) में चार से पांच निचली बर्थें और एसी 2 टियर (2AC) में तीन से चार निचली बर्थें विशेष रूप से आरक्षित की गई हैं। यह सुविधा यात्रा के दौरान अधिकतम सुविधा सुनिश्चित करने के लिए उपलब्ध होगी, यह संख्या ट्रेन में कोचों की संख्या पर निर्भर करेगी


Tags: