Tamil Nadu तमिलनाडु : अभिनेता अजित कुमार ने कहा है कि उन्हें पद्म भूषण पुरस्कार मिलने की खुशी है और वह सभी का आभार व्यक्त करना चाहते हैं। दिल्ली में पद्म भूषण पुरस्कार प्राप्त करने वाले अजित कुमार आज अपने परिवार के साथ चेन्नई लौट आए। अजित कुमार का स्वागत करने के लिए प्रशंसक एयरपोर्ट पर उमड़ पड़े। इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए अजित कुमार ने कहा, "पद्म भूषण पुरस्कार पाकर मैं बहुत खुश हूं। इसके लिए मैं सभी का आभार व्यक्त करना चाहता हूं।" पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि वह जल्द ही व्यक्तिगत रूप से मिलेंगे।