Tamil Nadu तमिलनाडु: भारत मौसम विज्ञान विभाग ने शुक्रवार को जानकारी दी कि तमिलनाडु के 15 से अधिक जिलों में आगामी दिनों में भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, बारिश के साथ-साथ इन क्षेत्रों में आंधी और तेज हवाएँ भी चल सकती हैं। भारी बारिश के कारण जलभराव और बिजली की कटौती जैसी समस्याएँ भी उत्पन्न हो सकती हैं।
मौसम विभाग ने बताया कि तिरुवल्लुर, कोयंबटूर, तेनकासी, दिंडिगुल, थेनी, थूथुकुड़ी, पुडुच्चेरी, तंजावुर, तिरूवरुर, नागापट्टिन, तिरुनेलवेली, तिरुप्पुर, और चेन्नई जैसे कई जिलों में 4 जून तक भारी बारिश के साथ तूफान और तेज हवाएँ चलने की संभावना है।
मौसम विभाग ने यह भी बताया कि मदुरै और विरुधुनगर में हल्की बारिश और बादल बने रहने की संभावना है, जो गर्मी से राहत प्रदान करेगा।