Tamil Nadu तमिलनाडु: कोयंबटूर के भरतियार विश्वविद्यालय परिसर के पास 17 मई को बीमार अवस्था में पाई गई एक मादा जंगली हाथी की मंगलवार (20 मई) को उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। वन विभाग और पशु चिकित्सकों की टीम द्वारा उसे बचाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे।
हाथी को बेहतर उपचार देने के लिए उसे टारपोलिन से बनाए गए अस्थायी जलाशय में खड़ा किया गयाCoimbatore, wild elephant, female elephant, death, forest department। लेकिन उपचार के लगभग एक घंटे बाद ही उसकी हालत बिगड़ गई और उसने दम तोड़ दिया।
हाथी की स्थिति शुरू से ही गंभीर थी और वह लंबे समय से भोजन नहीं कर पा रही थी, जिससे उसका शरीर काफी कमजोर हो गया था। वन विभाग द्वारा पहले उसे उपचार हेतु खड़ा करने के लिए विशेष क्रेन का भी इस्तेमाल किया गया था।