Tamilnadu तमिलनाडु: केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने शनिवार को वेप्पनापल्ली में एक मोबाइल दुकान पर छापेमारी कर शॉप ओनर को गिरफ़्तार किया।CBI की यह कार्रवाई आठ राज्यों में एक साथ की जा रही है, जिसका उद्देश्य फर्जी दस्तावेज़ों के ज़रिए सिम कार्ड जारी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करना है। इन फर्जी सिम कार्ड्स का इस्तेमाल डिजिटल गिरफ्तारी, निवेश धोखाधड़ी और अन्य साइबर अपराधों में किया जा रहा था।
DSP के नेतृत्व में एक टीम ने वेप्पनापल्ली स्थित एस. सत्थासिवम (25) की मोबाइल दुकान पर छापा मारा। साथ ही, उनकी सिगरमगनपल्ली स्थित आवास पर भी तलाशी ली गई। यह तलाशी अभियान लगभग 10 घंटे तक चला।CBI के अनुसार, जांच के दौरान संदिग्ध दस्तावेज़, मोबाइल सिम्स और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद हुए हैं, जिनकी फॉरेंसिक जांच की जा रही है।