तमिलनाडु के सीएम की टिप्पणी पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने बोला हमला

Update: 2023-08-10 03:46 GMT

 तमिलनाडु में मुख्यमंत्री स्टालिन और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अन्नामलाई के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। मुख्यमंत्री स्टालिन द्वारा दिल्ली सेवा विधेयक पारित होने को लोकतंत्र का काला दिन कहने पर अन्नामलाई ने उन पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के सही काले दिन कांग्रेस शासन में थे।

क्या कहा भाजपा नेता ने?

इस दौरान संविधान के आर्टिकल 356 का प्रयोग कर राज्य सरकार को 90 बार बर्खास्त किया गया था। भाजपा नेता ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने अकेले 50 बार निर्वाचित सरकार को बर्खास्त किया था। उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सदन में स्पष्ट रूप से बताया था कि दिल्ली सेवा विधेयक क्या है?

अन्नामलाई ने लगाया आरोप

अन्नामलाई ने आरोप लगाया कि 1975 में इंदिरा गांधी ने आपातकाल की घोषणा कर देश को गड्ढे में धकेल दिया था। कहा कि स्टालिन के पिता व पूर्व मुख्यमंत्री करुणानिधि ही थे, जिन्होंने आपातकाल के बाद इंदिरा गांधी के स्वागत में लालकालीन बिछाया और उन्हें ''नेहरू की बेटी आओ और स्थिर सरकार लाओ'' के बयान के साथ आमंत्रित किया। कहा कि किसी को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री को बताना चाहिए कि वह दिल्ली राज्य के अधिकारों को लेकर भ्रमित हैं। दिल्ली सीमित शक्तियों के साथ केंद्रशासित प्रदेश है।

Similar News

-->