अमरोहा से एमबीबीएस का कोर्स करने यूक्रेन गई प्रीत विहार कॉलोनी की रहनी वाली बेटी अंजली उर्फ उपासना बुधवार को अपने देश वापिस लौट आई। जिसके आने के बाद परिवार के लोगों ने उसका तिलक करके स्वागत किया और ईश्वर का धन्यवाद अदा किया। साथ ही परिजनों ने अन्य बच्चों के भी जल्द अपने घर लौटने की प्रार्थना की है। अमरोहा शहर के प्रीत विहार कॉलोनी की रहने वाली अंजली उर्फ उपासना यूक्रेन से एमबीबीएस का कोर्स करने के लिए गई थी। परिजनों ने बताया कि अंजलि दिसंबर 2020 में एमबीबीएस करने के लिए यूक्रेन गई थीं। अब वहां पर हालात सही नहीं है। यूक्रेन और रूस में युद्ध की स्थिति बनी हुई है। ऐसे हालात में उनके परिवार के लोगों को भी डर सता रहा था। लगातार परिवार के लोग उनके संपर्क में थे। इसके अलावा उनके साथ के बहुत सारे स्टूडेंट भी आज वापस आ चुके हैं। लेकिन कुछ ऐसे भी हैं, जो आर्थिक तंगी के चलते वापस नहीं आ पा रहे हैं। इसलिए उन्होंने भारत सरकार से मांग की है। कि सरकार फ्लाइट का किराया कम करें। ताकि वह परेशान बच्चे भी अपने घरों तक पहुंच सके।