नॉर्थ-ईस्ट के राज्यों की बात करते हैं तो सेवेन सिस्टर स्टेट्स में सिक्किम का ज़िक्र ना करना नामुमकिन

सिक्किम का ज़िक्र ना करना नामुमकिन

Update: 2023-01-11 05:23 GMT
जब भी हम उत्तर पूर्व यानि कि नॉर्थ-ईस्ट के राज्यों की बात करते हैं तो सेवेन सिस्टर स्टेट्स में सिक्किम का ज़िक्र ना करना नामुमकिन है। सिक्किम भले ही इन नार्थ ईस्ट के राज्यों से थोड़ा अलग रहा लेकिन यहां की संस्कृति और प्रकृति के मायने किसी भी तरह से इनसे कम नहीं है। हिमालय की खूबसूरत वादियों में बसे सिक्किम को भले ही हम लैंड लॉक्ड राज्य कहें पर बड़ी से लेकर छोटी झीलों, झरनों और ग्लेशियर से घिरा ये राज्य प्रकृति का अद्भुत नमूना पेश करता है।
अपनी ओर आकर्षित करती यहां की सुंदरता बहुत कुछ कहती है। नेपाल, तिब्बत और भूटान से सटे इस राज्य में आपको इन तीनों ही जगह की संस्कृति देखने को मिलेगी। फिर हरी-भरी प्रकृति के साथ बर्फीली पहाड़ियों का तो कोई जवाब ही नहीं जो हमें यहां आने के लिए उत्सुकता से भर देती हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको सिक्किम की ख़ास जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं ताकि आप जब कभी नार्थ ईस्ट की ओर रुख करें तो सिक्किम जाना न भूलें। अगर आप नेचर और कल्चर लवर दोनों ही हैं तो ये प्लेस आपके ट्रेवल के लिए एकदम परफेक्ट है।
ईस्ट सिक्किम में गंगटोक से महज़ 40 किलोमीटर की दूरी पर आपको त्सोंगमो (चांगू) लेक मिलेगी। पिघले हुए ग्लेशियर से बनी ये लेक एक बहुत बड़ा अट्रैक्शन स्पॉट है। विंटर सीजन में ये झील बर्फ से ढक जाती है। आप यहां से होते हुए नाथू ला दर्रे की तरफ जा सकते हैं जहां पर आपको बिलकुल जन्नत के जैसा फील आने वाला है। यहां पर मौजूद याक पर राइड करना तो बिलकुल भी न भूलें ये आपके सफर को और भी मजेदार और खूबसूरत बना देगा। बता दें सिक्किम भारत के सबसे ज्यादा ग्लेशियर वाला राज्य है जहां 84 के करीब ग्लेशियर पाए जाते हैं।
अगर आप सुकून की तलाश में ट्रेवल पर निकलें हैं तो आपको सिक्किम के बक्थंग वाटरफॉल पर जाना चाहिए। यह स्थान शान्ति का एहसास दिलाता है जहां दुनिया का शोर शराबा नहीं बल्कि प्रकृति का शोर है। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि जब झरना रेटी चू नामक नदी से निकलता है तो इससे निकलने वाली पानी की आवाज दूर-दूर तक जाती है। प्रकृति का ये शोर सुनने में खूब आनंद आता है और नेचर के साथ गहरा रिश्ता भी जुड़ जाता है।
नॉर्थ-ईस्ट के राज्यों की बात करते हैं तो सेवेन सिस्टर स्टेट्स में सिक्किम का ज़िक्र ना करना नामुमकिन
ढेर सारे वाटरफॉल्स वाले सिक्किम में सेवन सिस्टर्स वाटर फॉल्स घूमना न भूलें। वैसे तो आप यहां जाएंगे तो इसके बारे में आपको मालूम चल ही जाएगा क्योंकि ये वॉटरफॉल पॉपुलर डेस्टिनेशन में से एक है। ये राजधानी गंगटोक से सिर्फ 32 किलोमीटर की दूरी पर मौजूद है। इसके फेमस होने के पीछे भी एक कहानी है। ऐसा कहा जाता है कि यहां के किसी राजा की सात बेटियां थीं जिन्हें प्रकृति से बहुत प्यार था और उनके इसी गहरे संबंध के कारण वे इसी झरने के रूप में यहां विलीन हो गईं। इस झरने की स्पेशल बात ये है कि कुल सात फेज़ में नीचे की तरफ बहता है।
Tags:    

Similar News