सिक्किम: सिक्किम से सिलीगुड़ी के रास्ते सेंट जेवियर के विद्यार्थी रांची के लिए रवाना

Update: 2022-07-01 12:59 GMT

आज सुबह 06 बजे सिक्किम से सिलीगुड़ी के रास्ते सेंट जेवियर के विद्यार्थी रांची के लिए रवाना हो गए। सिलीगुड़ी पहुंचने के बाद 2:30 बजे बस से शैक्षणिक भ्रमण पर गए दल को रांची के लिए रवाना किया जाएगा। हालांकि इस 66 में से 48 विद्यार्थियों को ही मेडिकल टेस्ट के बाद जाने की अनुमति मिल पाई है। बाकी एकाध दिनों में पूरी तरह से स्वस्थ होने के बाद सिक्किम से रांची के लिए रवाना होंगे। बता दें कि उत्तरी सिक्किम में भारी बारिश और लैंड स्लाइडिंग ने शैक्षणिक टूर से वापस लौट रहे सेंट जेवियर्स कालेज रांची के विद्यार्थियों की परेशानी बढ़ा दी है। बुधवार को 21 में से 8 विद्यार्थियों को गैंगटोक के सीआरएच हास्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया था बाकी 13 विद्यार्थियों से चार को गुरुवार को डिस्चार्ज कर दिया गया है। बाकी 09 विद्यार्थी अभी भी हास्पिटल में इलाजरत हैं। बुधवार को ही सेंट जेवियर कालेज रांची के डीएसडब्ल्यू फादर मारकस बारला व एक अन्य शिक्षक सिक्किम के लिए रवाना हुए। राज्य के राजनीतिक सचिव जैकब खालिंग लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं। बुधवार को भी उन्होंने सभी विद्यार्थियों को स्वयं फूड पैकेट्स वितरित किए। उन्होंने हास्पिटल का दौरा कर इलाजरत विद्यार्थियों का हालचाल जाना और वहां मौजूद पदाधिकारी और मेडिकल टीम को सारी सुविधाएं बहाल करने का निर्देश दिया है। बता दें कि सिक्किम से सिलीगुड़ी की दूरी 112 किमी है और इसी बीच लैंड स्लाइडिंग की घटना सामने आने की सूचना मिल रही है। जिस कारण विद्यार्थियों को सिक्किम के होटल व हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। कुल 66 विद्यार्थियों में से अब 2 विद्यार्थी को आईसीयू में एडमिट कराया है। बाकी सभी घायल विद्यार्थियों को होटल भेज दिया गया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि सिक्कम समेत पूर्वोत्तर राज्यों में खराब मौसम के कारण वाहनों को रांची भेजने की अनुमति नहीं दी जा रही है। बता दें कि इस शैक्षणिक टूर में रांची के 66 विद्यार्थी शामिल थे। जिसमें से 21 विद्यार्थियों को हास्पिटल


Tags:    

Similar News

-->