सिक्किम: घूमने के लिए ये रहा शानदार टूर पैकेज सिक्किम

Update: 2022-06-16 11:05 GMT

पहाड़ों पर घूमने का शौक रखते हैं, तो इस बार गर्मियों में शिमला मनाली न जाकर सिक्किम की सैर कर सकते हैं। सिक्किम में घूमने लायक कई सारी जगहें हैं। सिक्किम प्राकृतिक सुंदरता को संजोए एक ऐसी खूबसूरत जगह है, जहां आपको भारत के पड़ोसी देशों की मिली जुली संस्कृति भी देखने को मिलती है। सिक्किम नेपाल, भूटान और चीन जैसे देशों की सीमा पर बसा भारतीय क्षेत्र है। पहाड़ों से प्यार करने वाले पर्यटकों को यह जगह जरूर पसंद आएगी। यहां की खूबसूरती और सफेद बर्फ से ढकी पहाड़ियां लोगों का मन मोह लेती हैं। खास बात यह है कि सिक्किम में आप किसी भी मौसम में घूमने के लिए जा सकते हैं। यहां साल भर मौसम सुहावना रहता है। ऐसे में अगर आप गर्मियों की छुट्टियों में सिक्किम जाने का सोच रहे हैं तो जान लें कि सिक्किम में घूमने लायक पर्यटन स्थल कौन से हैं और सिक्किम का सफर कम पैसों में कैसे कर सकते हैं।

सिक्किम के पर्यटन क्षेत्र

सिक्किम में घूमने के लिहाज से आपको कई पर्यटन क्षेत्र विकल्प के तौर पर मिलते हैं। जैसे आप सिक्किम की राजधान गंगटोक से अपने सफर की शुरुआत कर सकते हैं। गंगटोक दुनिया की सबसे ऊंची चोटियों में से एक है। यहां से कंचनजंगा के खूबसूरत नजारों को देखा जा सकता है। गंगटोक में आप नाथुला पास, एमजी रोड, ताशी व्यू पॉइंट, हनुमान टोक, रेशी हॉट स्प्रिंग्स, हिमालयन जूलॉजिकल पार्क, बाबा हरभजन सिंह मंदिर, गणेश टोक जा सकते हैं।

सिक्किम घूमने का सही समय

हर-भरे पहाड़ों से ढका युकसोम घूम सकते हैं। यहां कई ऐतिहासिक स्मारक, प्राचीन मठ, झरने और झीलें मौजूद हैं। यहां घूमने के लिए गर्मी का मौसम सबसे बेहतर है। सिक्किम के पश्चिम जिले में खूबसूरत शहर पेलिंग बसा है जो गंगटोक के बाद दूसरा बड़ा टूरिस्ट प्लेस है। यहां आप ट्रेकिंग, माउंटेन बाइकिंग, रॉक क्लाइम्बिंग जैसी एक्टिविटीज का लुत्फ उठा सकते हैं।



Tags:    

Similar News