सिक्किम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से शनिवार को नयी दिल्ली में मुलाकात की। आचार्य ने उन्हें समय देने के लिए राष्ट्रपति का आभार व्यक्त किया और उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। आचार्य की सिक्किम राज्यपाल के रूप में कार्यभार संभालने के बाद उनकी नयी दिल्ली की पहली यात्रा है। उन्होंने मुर्मू के गतिशील नेतृत्व में देश सभी क्षेत्रों में नयी ऊंचाइयों को छू रहा है।राज्यपाल ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से भी उनके आवास पर मुलाकात की।
आपको बता दें कि वाराणसी के रामनगर निवासी लक्ष्मण प्रसाद आचार्य लंबे वक्त से भाजपा से जुड़े हुए हैं। संगठन में उनकी गहरी पैठ है। संघ पृष्ठभूमि से ताल्लुक रखने वाले लक्ष्मण आचार्य मत्स्य विकास निगम के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खास करीबियों में उनकी गिनती होती है। पीएम मोदी के हर वाराणसी दौरे में लक्ष्मण आचार्य साथ-साथ नजर आते हैं।
1977 तक आरएसएस द्वारा संचालित सरस्वती शिशु मंदिर में पढ़ाने वाले लक्ष्मण आचार्य राम मंदिर आंदोलन में भागीदार रहे हैं। पूर्वांचल में गैर ओबीसी के बीच भाजपा की पैठ बनाने का श्रेय भी इन्हें दिया जाता है। लक्ष्मण आचार्य आदिवासी बहुल सोनभद्र के मूल निवासी हैं। वाराणसी के रामनगर में उनका परिवार रहता है।
Tags: