सिक्किम के राज्यपाल ने ख़रीदा टेक्सटाइल नगरी में कंबल

पानीपत देश भर में टेक्सटाइल नगरी के नाम से मशहूर हैं।

Update: 2021-11-09 11:08 GMT

पानीपत देश भर में टेक्सटाइल नगरी के नाम से मशहूर हैं। देश भर से यहां लोग कंबल एवं बेडशीट खरीदने के लिए आते हैं। सोमवार को पंचरंगा कंबल मार्केट में सिक्किम के राज्यपाल गंगा प्रसाद खरीदारी के लिए पहुंचे। यहां उन्होंने मिंक कंबलों की खरीदारी की। राज्यपाल गंगा प्रसाद इससे पहले भी पानीपत में कंबल की खरीदारी के लिए आ चुके हैं। पानीपत पहुंचने पर राज्यपाल गंगा प्रसाद का विधायक प्रमोद विज ने स्वागत किया। इसके बाद दोनों मार्केट में गए। राज्यपाल के आगमन को देखते हुए बाजारों में पुलिस की सुरक्षा कड़ी कर दी गई थी। पानीपत आगमन पर दुकानदारों ने राज्यपाल का आभार व्यक्त किया।


Tags:    

Similar News

-->