गंगटोक। सिक्किम के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री के पद से 22 अगस्त को इस्तीफा देने वाले अरुण उप्रेती ने रविवार को राज्य विधानसभा (एसएलए) अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया।

एसएलए सचिव डॉ. गोपाल दहल द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार सिक्किम विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए चुनाव, राज्य विधान सभा में प्रक्रिया और कार्य संचालन के नियम सात के अनुसार 22 अगस्त को होगा।
गौरतलब है कि गत 18 तारीख को अध्यक्ष एलबी दास के इस्तीफे के बाद श्री उप्रेती के मंत्री पद से त्यागपत्र के कारण यह चुनाव आवश्यक हो गया है।


Tags: