सिक्किम में खाई में कार गिरने से दो लोगों की मौत, तीन घायल

सिक्किम में खाई में कार गिरने से दो लोगों की मौत, तीन घायल

Update: 2022-12-06 12:19 GMT

सिक्किम में खाई में कार गिरने से दो लोगों की मौत, तीन घायल


पश्चिम सिक्किम में एक वाहन के गहरी खाई में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि पांच लोग टैक्सी में संगदोरजी जा रहे थे, तभी कलुक-रेशी रोड पर सोमवार रात करीब नौ बजे यह दुर्घटना हुई।
उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग के पटलेबास निवासी लोकेश थापा और संगदोरजी के धीरेन गुरुंग के रूप में हुई है।
हादसे में घायल लोगों को निकालने में स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद की। उनकी पहचान गजेन गुरुंग, कमल गुरुंग और राजेन गुरुंग के रूप में हुई है।

पुलिस ने कहा कि गेजिंग जिला अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था।


Tags:    

Similar News