सिक्किम में 100 फीसदी होती है जैविक खेती

रंगपो विंटर कैम्प में शुक्रवार को सिक्किम के राज्यपाल गंगा प्रसाद (Sikkim Governor Ganga Prasad) ने रंगपो नगर पंचायत द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भाग लेकर वरिष्ठ एवं जरूरतमंदों को कम्बल बांटे।

Update: 2022-02-12 17:09 GMT

गंगटोक। रंगपो विंटर कैम्प में शुक्रवार को सिक्किम के राज्यपाल गंगा प्रसाद (Sikkim Governor Ganga Prasad) ने रंगपो नगर पंचायत द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भाग लेकर वरिष्ठ एवं जरूरतमंदों को कम्बल बांटे। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि सिक्किम में उत्पादित जैविक वस्तुएं जैसे शुद्ध शहद,फल, सब्जियां यदि इनकी खेती पर ध्यान दिया जाए तो राज्य के आय में वृद्धि होगी। बता दें कि सिक्किम ऐसा पहला राज्य है जहां 100 फीसदी जैविक खेती (Organic Farming) की जाती है। राज्य में सरकार के द्वारा भी जैविक खेती को काफी बढ़ावा दिया जा रहा है।


राज्यपाल ने आगे नगर पंचायत के सदस्यों से मिलकर कार्य करने का आग्रह करके एक मजबूत राष्ट्र के नींव बनाने में सक्किम की भूमिका निभाने की बात कही। साथ ही ग्राम पंचायत के वरिष्ठ नागरिकों एवं सफाई कर्मचारियों के मध्य राजभवन के परिसर में भोजन का आनंद भी लिया।

कार्यक्रम में रंगपो नगरपालिका अध्यक्ष संजीव कुमार खाती, एसडीएम रंगपो दिलीप तामांग, रंगपो उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका डां, ह्नना योंजन, बीडीओडूगा- आई.बी.क्षेत्री, विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, श्रद्धा स्वयं सेवक समूह (एस.एच.जी.)के सदस्य, पुलिसकर्मी के साथ-साथ , ग्रामीण भी मौजूद रहे।


Tags:    

Similar News

-->