रांची: स्कॉर्पियो तेज रफ्तार के साथ घर में घुसी, चार लोग हुए घायल

Update: 2022-03-18 15:55 GMT

रांची जिले के बुढ़मू प्रखंड के ठाकुरगांव थाना क्षेत्र के बैंक मोड़ के समीप तेज रफ्तार स्कॉर्पियो (यूपी 52 एके 5691) बाइक को रौंदते हुए एक घर में घुस गयी, जिससे मकान मालिक समेत चार लोग घायल हो गये। साथ ही घर में रखे कई सामान क्षतिग्रस्त हो गए। कार चालक की हालत गंभीर बताई जा रही है। वह नशे की हालत में है। बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो सवार झारखंड से यूपी जा रहे थे। इसी क्रम में ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया और गाड़ी घर में जा घुसी। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो झारखंड के रांची जिले के बुढ़मू प्रखंड से होकर उत्तर प्रदेश जा रही थी। दुर्घटना में घर के मालिक शाहदेव साहू, उसका पुत्र अनिल साहू, सुनील साहू एवं छह वर्ष की बच्ची घायल हो गयी है। हादसे के बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गयी।

जानकारी के अनुसार स्कॉर्पियो तेज रफ्तार में थी। चालक नशे की हालत में वाहन चला रहा था। जांच के क्रम में गाड़ी में केन बियर भी मिला है। पूछताछ में पता चला कि वाहन डड़िया क्रेशर से आ रहा था और यूपी के देवरिया जिला जा रहा था। पुलिस कार चालक और एक अन्य से पूछताछ कर रही है।

Tags:    

Similar News

-->