वेल्डिंग करते समय करंट से युवक की मौत

Update: 2023-07-02 06:45 GMT
उदयपुर। उदयपुर प्रतापनगर थाना क्षेत्र के रकमपुरा स्थित वेल्डिंग की दुकान में काम करते करंट लगने से युवक की मौत हो गई। वह परिवार में इकलौता पुत्र था। जानकारी के अनुसार रकमपुरा निवासी प्रवीण (30) पुत्र अम्बालाल सुथार की मौत हो गई। वह गुरुवार शाम दुकान पर वेल्डिंग संबंधी कार्य कर रहा था। इस दौरान करंट लगने से वह बुरी तरह से जख्मी हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे एमबी हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम से इनकार करने पर शव परिजनों को सौंप दिया गया। प्रवीण के छह माह का ही पुत्र है।
उदयपुर. नाई थाना क्षेत्र निवासी एक युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। मृतक के परिजन ने बताया कि वह धमकी से आहत था। पुलिस ने चार जनों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस ने बताया कि नयागुड़ा निवासी मनीष (21) पुत्र नारू गमेती की मौत हो गई। बताया कि बीते दिनों थावरा पुत्र नाना, लक्ष्मण, प्रकाश व भूरा उसे मजदूरी के लिए ले गए थे। राजसमंद में चंदन का पेड़ काटने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था। इस पर आरोपी थावरा ने मनीष की जमानत करवा दी। इसके बाद वह जमानत पर खर्च 50 हजार रुपए की मांग कर रहा था। रुपए नहीं देने पर जमीन हड़पने की धमकी दे रहे थे। इससे आहत मनीष ने फंदा लगा लिया। परिजनों ने उसे अचेतावस्था में एमबी हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा। आरोपी थावरा, लक्ष्मण, प्रकाश व भूरा के खिलाफ केस दर्ज किया।
Tags:    

Similar News