खेत में कृषि कार्य के दौरान करंट लगने से युवक की मौत

कृषि कार्य करते समय एक युवक को करंट लग गया

Update: 2023-05-29 10:24 GMT
नागौर। नागौर लाडनूं के गेडाप क्षेत्र में कृषि कार्य करते समय एक युवक को करंट लग गया। इसके बाद परिजन आनन-फानन में युवक को लाडनूं के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर चिकित्सकों ने उस को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद लाडनूं पुलिस ने घटना की जानकारी ली। जानकारी के अनुसार लाडनूं के पास गेडाप में खेत में कृषि कार्य करते समय नरेंद्र नामक युवक के करंट लग गया। सूचना मिलने के बाद लाडनूं थाना पुलिस के हेड कांस्टेबल नारायण पूरी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। मामला गेडाप का होने के चलते घटना की सूचना सुजानगढ सदर थाना पुलिस को दी गई। जिसके बाद हेड कांस्टेबल महेंद्र सिंह लाडनूं के सरकारी अस्पताल पहुंचे।
जहां पर मृतक के शव को स्थानीय मोर्चरी में रखवाया गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक के रिश्तेदार सरकारी अस्पताल पहुंचे। इस बारे में हेड कांस्टेबल महेंद्र सिंह ने बताया कि खेत में कृषि कार्य करते नरेंद्र डारा(20) पुत्र कमल किशोर की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक अविवाहित था। मृतक के पिता कमल किशोर की रिपोर्ट पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। वहीं युवक की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
Tags:    

Similar News