युवक ने की आत्महत्या, आरोप पर दंपत्ति

Update: 2022-06-11 13:30 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : जोधपुर शहर के सूरसागर स्थित भूरटिया में रहने वाले एक व्यक्ति की बीमारी और रुपयों के लेन-देन के विवाद के चलते मौत हो गई थी। मरने से पहले उसने एक वीडियो बनाया था। इस वीडियो में उसे तंग करने वालों पर आरोप लगाया गया था। अब यह वीडियो उसके पुत्र के हाथ लगा है। उसके पुत्र ने दंपती पर आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित किए जाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दी है। पुलिस ने अदालत से मिले इस्तगासे पर इस संबंध में केस दर्ज करते हुए जांच आरंभ की है। कितने रुपयों का लेन देन था, इसका जिक्र नहीं किया गया है। घटना के वक्त पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी। पुलिस इस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है।

थानाधिकारी गौतम डोटासरा ने बताया कि इस बारे में भूरटिया गली नंबर एक पेट्रोल पंप के पास में रहने वाले प्रिंस सोनी की तरफ से अदालत में इस्तगासे के जरिए केस दर्ज करवाया गया है। इसमें आरोप लगाया गया है कि उसके पिता प्रफुल सोनी का गत माह निधन हो गया था। मरने से पहले उसके पिता ने एक वीडियो बनाया था। इस वीडियो में उन्होंने एक दंपती पर रुपयों के लेन-देन को लेकर विवाद की बात की थी। वीडियो के मुताबिक, यह दंपती उन्हें तंग करता था। इसके चलते उसके पिता बीमार हो गए और बाद में उनकी मौत हो गई थी। वहीं, इस संबंध में थानाधिकारी डोटासरा ने बताया कि घटना के वक्त परिजनों की तरफ से कोई रिपोर्ट या कार्रवाई नहीं करवाई गई थी। दंपती शहर के अंदरूनी क्षेत्र का रहने वाला है और वे साथ में ही कार्य करते थे। फिलहाल, इस संबंध में मामला दर्ज किया गया है। रुपयों का जिक्र नहीं किया गया है। कितने का लेन-देन था, इसका पता तो जांच के बाद ही चल पाएगा। जांच एसआइ जेठाराम की तरफ से की जा रही है।
सोर्स-jagran


Tags:    

Similar News

-->