विधानसभा चुनाव 2023 समावेशी एवं सहभागी चुनाव के लिए मतदाता केन्द्र होंगे चिन्हित महिलाएं

Update: 2023-09-15 14:23 GMT
विधानसभा आम चुनाव 2023 में समावेशी एवं सहभागी चुनाव के लिए महिलाओं, दिव्यांगों एवं युवाओं द्वारा प्रबन्धित मतदाता बूथों का चिन्हीकरण किया जाएगा।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राजेन्द्र सिंह नेे बताया कि विधानसभा चुनाव में महिलाओं, दिव्यांगों, युवाओं के लिए चुनावों को अधिक समावेशी और सहभागी बनाने, लैंगिक समानता और चुनावी प्रक्रिया में मतदाताआें की भागीदारी बढ़ाने के लिए विशेष रूप से महिलाओं, दिव्यांगों, युवा मतदान अधिकारीयों द्वारा प्रबन्धित मतदान केन्द्र की स्थापना की जाएगी। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में सभी महिलाओं द्वारा प्रबन्धित 4 मतदान केन्द्रों का चुनाव किया जाएगा। महिला प्रबन्धित मतदान केन्द्र दो ग्रामीण एवं दो शहरी क्षेत्र के होंगे। चुनाव के दौरान महिलाओं का कम मतदान होने अथवा महिला मतदाता की संख्या अधिक होने वाले बूथ शामिल होंगे। सभी दिव्यांगो द्वारा प्रबन्धित मतदान केन्द्र एक तथा सभी युवाओं द्वारा प्रबन्धित 2 मतदान केन्द्र स्थापित होंगे। मतदान केन्द्र एक ग्रामीण एवं एक शहरी क्षेत्र से होंगे। पिछले चुनाव के दौरान युवा वर्ग का मतदान कम होना अथवा युवा वर्ग मतदाता की संख्या अधिक होने वाले बूथ चिन्हीत होंगे।
Tags:    

Similar News

-->