चेन स्नेचिंग कर भाग रहे बदमाश को महिलाओं ने पकड़ा

Update: 2023-07-20 11:00 GMT

जोधपुर न्यूज़: जोधपुर का सबसे सुरक्षित एरिया माना जाने वाला परकोटा शहर भी महिलाओं के लिए सुरक्षित नहीं रहा। बुधवार को दिनदहाड़े शहर की तंग गलियों में चेन स्नेचिंग की घटना हुई। आसपास खड़ी महिलाओं और लोगों ने बदमाश को मौके पर ही पकड़ लिया।

वहां से गुजर रही महिला लक्ष्मी व्यास ने बताया कि वे भील कच्ची बस्ती में अपनी एक और महिला साथी के साथ लीगल हेड की ड्यूटी करके आ रही थी। रास्ते में एक अन्य बुजुर्ग महिला जो की जुनी मंडी के पास से गुजर रही थी, के गले में पहनी सोने की चैन को एक युवक झपट्टा मारकर तोड़कर भागने लगा।

तभी वहां से गुजर रही कुछ महिलाओं और स्थानीय लोगों ने उस बदमाश को पकड़ लिया। जिस बुजुर्ग महिला की चेन खींची गई वह घबरा गई गनीमत रही कि उसे किसी प्रकार की चोट नहीं आई। स्थानीय लोगों ने पकड़े गए बदमाश की धुनाई की।

ड्यूटी कर लौट रही महिलाओं ने बताया कि यह बदमाश भी कच्ची बस्ती का ही रहने वाला है लेकिन पकड़े जाने के बाद झूठ बोल रहा है।

सूचना के काफी देर बाद भी मौके पर पुलिस नहीं पहुंची। इस पर महिलाओं ने रोष जताया और कहा कि पुराने शहर में भी अगर इस प्रकार की लूट की घटनाएं होती है तो महिलाएं सुरक्षित नहीं रहेंगी। इस दौरान स्थानीय लोगों ने विरोध भी जताया।

Tags:    

Similar News

-->