महिला ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

Update: 2023-06-19 10:26 GMT
जैसलमेर। पोकरण क्षेत्र के नेड़ान गांव में रात को एक महिला ने अपने ससुराल में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली, जिसके बाद आज पीहर पक्ष ने सांकड़ा पुलिस थाना में महिला के पति, सास और ससुर के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज करवाया। साकड़ा थानाधिकारी आदेश कुमार ने बताया कि नेड़ान गांव में मूली (25) पत्नी खाखुराम पुत्री नखताराम ने रात को अपने ससुराल में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। शनिवार को सुबह जब परिवारजन ने उसे फंदे से लटका हुआ देखा तो उन्होंने पुलिस को सूचित किया। सूचना पाकर पुलिस थानाधिकारी आदेश कुमार मय जाब्ता मौके पर पहुंचे तथा इस संबंध में पीहर पक्ष को सूचित किया।
पीहर पक्ष के आने पर उन्होंने महिला को उतारा और शव मोर्चरी में रखवाया। पीहर पक्ष ने पुलिस थाना सांकड़ा में पहुंचकर पति खाखूराम, सास और ससुर चतुराराम के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज करवाया।पीहर पक्ष ने बताया कि मूली को उसके ससुराल वाले दहेज को लेकर काफी प्रताड़ित करते थे। जिसके संबंध में उसके द्वारा जानकारी दी गई। इस संबंध में सामाजिक रूप से दबाव बनाकर मान मनुहार कर ससुराल पक्ष को समझाया भी गया था लेकिन इसके बाद भी उनके द्वारा नहीं मानने पर मूली ने रात को फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
Tags:    

Similar News