दौसा । जिला निर्वाचन अधिकारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग की ओर से जारी चुनाव तिथियों के मुताबिक दौसा लोकसभा सीट के लिए 19 अप्रैल को मतदान होगा। दौसा लोकसभा सीट के लिए नाम निर्देशन दाखिल करने की अधिसूचना 20 मार्च को जारी होगी और इसकी अंतिम तिथि 27 मार्च को होगी। इसी प्रकार नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा की तिथि 28 मार्च, नाम वापसी की अंतिम तिथि 30 मार्च रखी गई है। उन्होंने बताया कि दौसा लोकसभा सीट के लिए मतदान 19 अप्रैल को होगा और मतगणना की तिथि 4 जून निर्धारित की गई है।
इस संबंध में उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुमित्रा पारीक ने नोडल अधिकारी स्वीप दौसा , समस्त ईआरओ,समस्त डीएईआरओ को निर्देशानुसार जिले के सभी सोशल मीडिया हैण्डल्स, फेसबुक, यू ट्यूब, ट्वीटर (ग्द्ध पब्लिक ऎप तथा जिले के समस्त राजकीय विभागों की वेब साईटस पर पोप अप प्रदर्शन करने, डीओआईटी की वीडियों वॉल्स पर पोस्टर प्रदर्शन करने, जिले द्वारा निर्मित विभिन्न स्वीप कन्टेन्ट के माध्यम से मतदान तिथि 19 अप्रेल का व्यापक प्रचार - प्रसार करने के निर्देश दिये हैं। इसी प्रकार ईएलसी , स्कूल , कॉलेज में पोस्टर प्रदर्शन करने, मोबाइल बल्क एसएमएस संदेश भेजने, कचरा संग्रहण वाहन के माध्यम से तथा रेल्वे , रोडवेज पर स्टीकर एवं पोस्टर, ऑडियों , विडियों संदेश द्वारा प्रचार प्रसार के दौरान सी विजिल, केवाईसी एवं ईसीआई सक्षम एप के द्वारा मतदान तिथियों 19 अप्रेल 2024 का व्यापक प्रचार - प्रसार करने के निर्देश दिये हैं।