हनुमानगढ़। हनुमानगढ़ इस बार विश्वास सीड्स की सरसों की किस्म 'सलोनी' ने सरसों की खेती की विपरीत जलवायु परिस्थितियों में भी किसानों के खेतों में अपना जलवा बरकरार रखा है। किसानों की मेहनत को मुनाफे की मंजिल तक पहुंचाने में सरसों की सलेनी किस्म ने बड़े ही जोश के साथ अपनी भूमिका निभाई है। यह कहना है 6जी फर्स्ट के प्रगतिशील किसान सुखजिंदर सिंह कांग का। उनके द्वारा अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में बोई गई सरसों की भरपूर उपज वाली सलोनी भी धानमंडी की 81 नई पिडों में 100 रुपए प्रति किलो बिकी।
इस मौके पर विश्वास सीड्स के संचालकों ने किसान का माल्यार्पण कर स्वागत किया और सलोनी किस्म की सरसों की विशेषताओं को अन्य किसानों व व्यापारियों से साझा किया. मोटे दानों वाली यह किस्म भारी भूमि और अगेती बुवाई में बंपर उपज देने की क्षमता रखती है। सुखजिंदर सिंह कंग ने बताया कि सलोनी सरसों की किस्म में पाले का असर नाम मात्र का है। विश्वास सीड्स की हाईब्रिड सरसों, धारा शंकर सरसों-3 और नंदिनी किस्मों से भी उम्मीद से ज्यादा उपज मिलने की उम्मीद है।