शातिर लुटेरी दुल्हन ने शादी के नाम पर ठगे 5 लाख रुपए
असम की शादीशुदा लड़की से रचाई शादी
सीकर: सीकर के दांतारामगढ़ क्षेत्र में शादी के नाम पर 5 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। परिचित पति-पत्नी ने ही पीड़ित युवक को अपने झांसी में दिया। जो अब युवक को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहे हैं। सीकर के दांतारामगढ़ क्षेत्र के पीड़ित युवक नंद किशोर ने पुलिस में रिपोर्ट देकर बताया है कि करीब 5 महीने पहले उसके परिचित नंदकिशोर और ममता देवी आए।
जिन्होंने नंद किशोर को कहा कि 5 लाख रुपए में ममता देवी अपने पीहर असम में उसकी शादी करवा देगी। इस पर नंद किशोर ने दंपती को कहा कि वह अपने रिश्तेदारों से बात करके बताएगा। करीब चार-पांच दिन बाद दोनों वापस नंदकिशोर के घर पर आए। और शादी करवाने की बात कही। इस पर नंदकिशोर ने अपने रिश्तेदार महावीर और मुकेश को घर पर बुलाया और बातचीत की। इसके बाद नंद किशोर ने ममता देवी और उसके पति नंद किशोर को लड़की दिखाने के लिए कहा तो उन्होंने कहा कि हमारे साथ असम चलो।