आरपीएससी निरीक्षक परीक्षा की रिस्पॉन्स शीट को लेकर अपडेट
आरपीएससी परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों के लिए अहम सूचना
अजमेर: राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) की ओर से निरीक्षक कारखाना एवं बॉयलर्स तथा निरीक्षक कारखाना (रसायन) भर्ती-2025 के लिए आयोजित परीक्षा की रिस्पॉन्स शीट 30 सितंबर को आयोग की वेबसाइट पर पीडीएफ प्रारूप में अपलोड की जाएगी।
आयोग के अनुसार ऑनलाइन माध्यम से आयोजित इस परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अपनी रिस्पॉन्स शीट आयोग की वेबसाइट के एग्जाम डैशबोर्ड पर संबंधित परीक्षा के लिंक के माध्यम से डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए अभ्यर्थी को रोल नंबर, जन्म तिथि और कैप्चा दर्ज करना होगा।
रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड करने का लिंक 30 सितंबर से 14 अक्टूबर 2026 तक सक्रिय रहेगा। इसके बाद लिंक निष्क्रिय कर दिया जाएगा। आयोग ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित अवधि समाप्त होने के बाद रिस्पॉन्स शीट से संबंधित किसी भी ऑनलाइन या ऑफलाइन अभ्यावेदन पर विचार नहीं किया जाएगा।