Click the Play button to listen to article

जनता से रिश्ता। जिले में एक खनन मजदूर की हत्या करने का मामला सामने आया है. युवक की हत्या कर सुनसान जगह पर शव फेंक दिया. पुलिस के अनुसार शहर में सूरसागर थाना क्षेत्र के चौपड़ इलाके में खेत मे सुनसान जगह पर एक युवक की लाश मिली. सूचना मिलते ही डीसीपी वेस्ट दिगंत आनंद सहित एसीपी प्रतापनगर और पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले को लेकर जांच शुरू की है.

प्रथम दृष्टया शव को देखने पर अंदेशा लगाया जा रहा है कि आपसी रंजिश में युवक की हत्या कर उसे सुनसान जगह पर फेंक दिया गया. सूचना मिलने पर एफएसएल (FSL) टीम को भी पुलिस द्वारा मौके पर बुलाया गया. साक्ष्य जुटाने के प्रयास किए जा रहे हैं. डीसीपी वेस्ट जोधपुर दिगंत आनंद ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है.
मृतक का नाम संतोष बताया जा रहा है, जो कि सूरसागर इलाके में पत्थर की खानों में मजदूरी का काम करता था. पिछले लंबे समय से वहीं पर काम कर रहा था. साथ ही मृतक जोधपुर के ग्रामीण क्षेत्र आगोलाई का रहने वाला बताया जा रहा है. फिलहाल पुलिस ने घटना के बाद मृतक के परिजनों को इस संबंध में सूचना दी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.


Tags: