उदयपुर के उपजिला प्रमुख पुष्कर तेली को प्रदेश महामंत्री बनाया गया

Update: 2024-02-17 07:48 GMT

उदयपुर: भाजपा के ओबीसी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष चंपा लाल गेदर ने गुरुवार को प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की। इसमें उदयपुर के उपजिला प्रमुख पुष्कर तेली को प्रदेश महामंत्री बनाया गया। श्री लक्ष्मीनारायण युवा मण्डल के गोगुंदा अध्यक्ष गणेश देवड़ा, सुरेश तेली, एडवोकेट बंशी लाल तेली, ओमप्रकाश तेली, हरीश तेली व अर्जुन तेली सहित भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने शुभकामनाएं दी।

Tags:    

Similar News

-->