Udaipur: बड़गांव कॉलेज में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू, 16 जून तक भरें ऑनलाइन फॉर्म
ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया जारी
उदयपुर: राजकीय महाविद्यालय बड़गांव, जो कि आर.के. सर्कल के समीप ग्राम पंचायत शोभागपुरा परिसर में संचालित है, में सत्र 2025-26 के लिए स्नातक प्रथम वर्ष (फर्स्ट सेमेस्टर) में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया जारी है।
शैक्षणिक सत्र 2025-26 में नई शिक्षा नीति (एन.ई.पी.-2020) के तहत प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थी 16 जून की मध्य रात्रि तक आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए विभागीय पोर्टल http://hte.rajasthan.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन की सुविधा उपलब्ध है।
महाविद्यालय के प्रवेश नोडल अधिकारी डॉ. राजेश यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि निर्धारित समय सीमा में आवेदन करने वाले विद्यार्थियों की नियमित कक्षाएं आगामी 1 जुलाई से प्रारम्भ कर दी जाएंगी।