टोंक: एसडीएम अमित चौधरी को थप्पड़ मारने वाले निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा के पिता कल्याण सिंह मीणा समरावता पहुंचे वहां उन्होंने भाजपा के पूर्व प्रत्याशी विजय बैंसला से बातचीत की इस दौरान उनकी आंखों से आंसू छलक पडें । बता दें कि कुछ दिनों पहले टोंक में एसडीएम के थप्पड़कांड विवाद के बाद समरावता गांव में पांचवें दिन रविवार को भी लोगों में दहशत नजर आई।

इधर, एसडीएम अमित चौधरी को थप्पड़ मारने वाले निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीना के पिता कल्याण सिंह मीना समरावता पहुंचे। उसने लोगों के हाथ जोड़े और रोने लगा. वहीं, पूर्व बीजेपी प्रत्याशी विजय बैंसला ने भी लोगों से बात की.

उधर, समर्थकों द्वारा अपहरण और पथराव के मामले में गिरफ्तारी के बाद रविवार को निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा को वीसी के जरिए देवली कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. विधानसभा उपचुनाव के दिन (13 नवंबर) समरावता गांव में विवाद हो गया. लोग आगजनी और तोड़फोड़ से त्रस्त हैं.

Tags: