डूबने से दो सगे भाइयों सहित तीन की मौत

Update: 2022-07-06 13:01 GMT

क्षेत्र की बीदासर तहसील के गांव ढढेरू गोदारान में किल्डाली जोहड़ तालाब में डूबने से दो सगे भाइयों सहित एक चचेरे भाई की मौत हो (Two brothers and cousin died in Churu) गई. तीनों बकरियां चराने तालाब के किनारे गए थे.वहां तालाब में नहाते समय 15 वर्षीय छोटूराम मेघवाल, 22 वर्षीय कानाराम और 15 वर्षीय गोपाल मेघवाल की मौत हो गई. वहीं स्थानीय गोताखोरों ने बड़ी मशक्कत के बाद तीनों के शवों को तालाब से बाहर निकाला. सूचना पर थानाधिकारी महेंद्र कुमार और तहसीलदार द्वारका प्रसाद शर्मा मय पुलिस जाप्ते के मौके पर पहुंचे. तीनों शवों को अपने कब्जे में लेकर बीदासर स्थित राजकीय गोवर्धन प्रसाद टांटिया अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया. जहां से पोस्टमार्टम के बाद मृतकों के शवों को परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है.

Tags:    

Similar News