उदयपुर में एक सेवानिवृत्त आरएएस अधिकारी सहित तीन भाजपा में हुए शामिल

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी की उपस्थिति में इनको सदस्यता दिलाई गई।

Update: 2024-03-20 08:32 GMT

उदयपुर: उदयपुर में भारतीय जनता पार्टी की आज तीन लोकसभा की कलस्टर बैठक के बाद एक रिटायर्ड आरएएस अधिकारी सहित तीन जनों ने भाजपा की सदस्यता ली। यहां भुवाणा में ओपेरा गार्डन में हुई बैठक में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी की उपस्थिति में इनको सदस्यता दिलाई गई।

चित्तौड़गढ़ के भदेसर पूर्व प्रधान कांग्रेस नेता अर्जुन सिंह चुंडावत,सेवानिवृत्त आरएएस अधिकारी सीडी चारण और पार्षद लोकेश गौड़ भाजपा में शामिल हुए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने उपरना पहना कर तीनों का स्वागत किया। चुंडावत वैसे जयपुर में ही भाजपा में शामिल हो गए लेकिन आज मेवाड़ की भाजपा की टीम के बीच उनको भाजपा में शामिल करते हुए स्वागत किया गया।

Tags:    

Similar News