वाटर पार्क संचालक से हफ्ता वसूली के आरोप में तीन गिरफ्तार

Update: 2023-05-22 13:37 GMT

भीलवाड़ा । करेड़ा थाना पुलिस ने बेमाली चौराहे पर स्थित वाटर पार्क संचालक से हफ्ता वसूली के आरोप में तीन युवको को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार मालियास गांव निवासी चंवर सिंह राजपूत ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि बेमाली चौराहे पर स्थित वाटर पार्क का वह संचालन करता है। पिछले दिनों पूरण गुर्जर अपने साथियों के साथ स्कार्पियो गाडी में सवार होकर वाटर पार्क पहुंचा और धमकाया कि वाटर पार्क चलाना है तो हफ्ता देना पडेगा। नहीं देने पर मारपीट कर दो हजार रुपये छीन लियें। पुलिस ने मामला दर्ज कर नागा का बाडिया निवासी पूरण गुर्जर, दतेडी निवासी हरजी गुर्जर व देवगढ़ निवासी आशु गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया।

Tags:    

Similar News