बाड़मेर में चोरों ने लूटा घर, नकदी समेत 50 तोले जेवर लेकर भागे
नकदी समेत 50 तोले जेवर लेकर भागे
बाड़मेर, बाड़मेर रात में चोरों ने घर के ताले तोड़कर लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवर व नकदी चोरी कर ली। सुबह परिजन जब सोकर उठे तो कमरों के ताले टूटे देख उनके होश उड़ गए। परिजनों ने चोरी की तहरीर पुलिस को दी है। घटना बाड़मेर जिले के कनोदा गांव की है. पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। कनोदा निवासी पेमाराम पुत्र पुरखाराम ने ग्रामीण थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी है. कि परिवार के कुछ सदस्य रात में बाहर गए हुए थे। घर में दो-तीन सदस्य सो रहे थे। रात करीब 1 बजे चोर कमरों के ताले तोड़कर घर में घुसे और अलमारी में रखे ब्रीफकेस व सोने के जेवर चुरा ले गए। दो भाइयों से अलग-अलग 20 तोला सोने के जेवर व 30 तोला चांदी के जेवर व 25 हजार रुपये चोरी हो गए। चोरों ने ब्रीफकेस से गहने और पैसे ले लिए और उसे खेत में फेंक दिया।