सुने मकान में चोरों ने लगाई सेंध

Update: 2023-03-21 07:22 GMT
कोटा। कोटा शहर के उधोग नगर थाना क्षेत्र में बदमाशों ने सुने मकान में सेंध लगाई है। बदमाश मेन गेट का ताला तोड़कर अंदर घुसा। फिर अलमारी व डबल बेड में रखे गहने व नगदी चोरी कर फरार हो गया। घटना के वक्त पीड़ित परिवार कोटा से बाहर गया हुआ था। चोरी का पता सबसे पहले रिश्तेदार को लगा।फिर पुलिस को सूचना दी। मामला रायपुरा रोड़ स्थित शिवनगर कॉलोनी का है। मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित राजकुमार कलवार 5-6 दिन पहले किसी काम से जयपुर गए थे। उनकी पत्नी, बेटी के ससुराल आंध्रप्रदेश गई थी। पड़ोस में रहने वाले उनके साले ओमप्रकाश घर की देखभाल कर रहे थे। ओमप्रकाश रात में मकान की लाइट जला कर चले जाते, और सुबह आकर बंद कर देते। शनिवार को भी ओमप्रकाश मकान की लाइट जला कर गए थे। रविवार को सुबह आकर देखा,तो मेन गेट का ताला टूटा व कुंडी टूटी हुई थी। अंदर जाकर देखा तो दो कमरों के ताले टूटे हुए थे। अलमारी व डबल बेड का सामान बिखरा हुआ था।
ओमप्रकाश की सूचना पर राजकुमार कोटा पहुंचे। मकान से दो तोले की सोने की चैन, एक अंगूठी, 4 चांदी के पायजेब, 15 चांदी के सिक्के सहित पांच से सात हजार रूपए गायब मिले। इसके बाद उद्योग नगर थाने में जाकर चोरी की शिकायत दी। पुलिस ने मौके का मुआयना किया। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। इसी कॉलोनी में 9 मार्च को बदमाश ने सिलेंडर चोरी किया था।
Tags:    

Similar News