रामनगर पुरानी आबादी में नहीं होगा जलभराव अब बरसात का पानी लिंक चैनल में जायेगा

Update: 2023-07-09 11:53 GMT
श्रीगंगानगर। श्रीगंगानगर नगरपरिषद द्वारा मानसून की स्थिति को देखते हुये जलभराव की समस्या से निजात के लिए प्रयास युद्ध स्तर पर जारी है। इस क्रम में पम्प हाउस व लिंक चैनल तक पाईप लाईन जोडने का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है। रामनगर पुरानी आबादी इलाके के हजारों लोग इससे लाभान्वित होगें। ट्रक यूनियन पुलिया स्थित पम्प हाउस पर आगामी दिनों में उच्च क्षमता की मोटरे लगाकर पाईप के माध्यम से जल निकासी लिंक चैनल में की जायेगी। सभापति करूणा चांडक के अनुसार इससे जल निकासी की पिछले 25 वर्षों से चली आ रही समस्या के समाधान की उम्मीद बनी है।
भविष्य में इस पम्प हाउस के साथ आस-पास के मुख्य गड्ढो को जोडकर इस क्षेत्र से इस समस्या का स्थाई समाधान किया जायेगा। शुक्रवार को सभापति करूणा चांडक, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व समाजसेवी अशोक चांडक, नगरपरिषद आयुक्त कपिल यादव तथा रामनगर के सभी पार्षदों ने उपरोक्त कार्य का निरीक्षण किया एवं संबधित दिशा-निर्देश जारी किये। इस मौके पर पार्षद बंटी वाल्मीकि, राधेश्याम माटा, जगदीश घोडेला, रोहित बागडी, अमित चलाना, पप्पू पासवान, रमेशचंद शर्मा, फहीम हसन समेंत पार्षद प्रतिनिधी महेन्द्र बागडी, सुभाष खटिक, पवन माटा, नंदलाल मिढ्ढा, विनोद कौशिक आदि मौजूद रहे।
Tags:    

Similar News