प्रदेश में गहलोत सरकार नहीं, बल्कि लूट की सरकार है: मुकुट नागर

Update: 2023-07-31 08:58 GMT

कोटा न्यूज़: भारतीय जनता पार्टी पीपल्दा विधानसभा कार्यकर्ताओं की बैठक भाजपा कोटा देहात ज़िलाध्यक्ष मुकुट नागर की अध्यक्षता मे श्री वीरेंद्र सिंह लोककल्याण ट्रस्ट मे आयोजित की गई। बैठक मे पूर्व कृषि मंत्री प्रभु लाल सैनी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा राजस्थान में आजकल लाल डायरी की चर्चा है। लाल डायरी में स्पष्ट रूप से भ्रष्टाचार दिखाई दे रहा है। राजस्थान में महिलाओं की स्थिति खराब है।

राजस्थान में रोजाना रेप की 18-19 वारदातें हो रही हैं। राजस्थान में 24 हजार से ज्यादा महिलाओं के साथ दुष्कर्म के मामले सामने आए हैं। राजस्थान में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ रहा। गहलोत सरकार नहीं लूट की सरकार है। यहां घर को लूटो और दिल्ली में अपने आकाओं को भेजो की नीति है। हर स्तर पर भ्रष्टाचार अराजकता हो रही है। बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा कोटा देहात ज़िलाध्यक्ष मुकुट नागर ने कहा 19 हजार से ज्यादा किसानों की जमीन कुर्क कर ली गई। जबकि गहलोत सरकार किसान कर्ज माफी की बात कहती है। जिस तरीके से पेपर लीक हुए वह युवाओं के साथ बहुत ही अन्याय हुआ है। पिछले चार साल से अधिक के कार्यकाल में राजस्थान की जनता ने अपने इतिहास के सबसे बुरे काल को देखा है। यह समय वो भी है जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश 9 वर्षों का स्वर्णिम कार्यकाल पूरा हो रहा है। जिसमें भारत ने प्रगति के नए सोपान तय किए हैं। कांग्रेस सरकार के प्रति आमजन मे आक्रोश व्याप्त है कांग्रेस सरकार की राजस्थान से विदाई तय है।

इस अवसर पर पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष प्रहलाद पवार,विस्तारक अभियान के जिला पालक डॉ एल.एन. शर्मा,ज़िला मंत्री सुरेश शर्मा, खातोली मंडल अध्यक्ष मंगल चंद नागर,इटावा शहर मंडल अध्यक्ष पुष्पेन्द्र सिंह, युवा मोर्चा ज़िलाध्यक्ष युधिष्ठिर खटाना,पूर्व प्रधान विजयशंकर नागर,मानवेन्द्र सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे।

Tags:    

Similar News