Rajasthan राजस्थान: राजस्थान के कई इलाकों में 2 से 4 जून के बीच बारिश की संभावना है। जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार, सोमवार को राज्य के 25 से अधिक जिलों में बारिश और तूफान के मद्देनजर येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसमें नागौर, जोधपुर, बीकानेर, गंगानगर, चूरू, सीकर, जयपुर, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, दौसा, सवाईमाधोपुर, अजमेर, भीलवाड़ा, उदयपुर, चित्तौड़गढ़, बांसवाड़ा, बांदीकुई और कोटा प्रमुख हैं।
भारतीय मौसम विभाग ने इन इलाकों में बादल छाए रहने और तेज़ हवाओं के साथ 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाओं के चलने की संभावना जताई है। अगले कुछ दिनों तक मौसम अस्थिर बना रह सकता है, जिससे कई जिलों में मध्यम से बारिश के साथ तूफान की संभावना है।