दो दिन पारा चढ़ने के आसार हैं, फिर इसमें कमी आएगी

Update: 2023-05-19 09:19 GMT

जोधपुर न्यूज: शहर में लगातार दाे पश्चिमी विक्षोभी सक्रिय होने की वजह से तापमान में लगातार गिरावट आ रही थी। शहर का तापमान विगत 5 दिनों में करीब 5 डिग्री उतर गया था। लेकिन शहर का तापमान अब फिर तापमान बढ़ने लगेगा। वहीं 3 दिन के बाद फिर तापमान में गिरावट आएगी और शहर में आंधी, बूंदाबांदी व बौछारों की संभावनाएं बनेगी।

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आज भी राज्य के उत्तरी भागों में आंधी बारिश की गतिविधियां दर्ज होने की प्रबल संभावना है। शुक्रवार को बीकानेर, जयपुर, भरतपुर संभाग के कुछ भागों में दोपहर बाद मेघगर्जन के साथ कहीं-कहीं तेज आंधी-बारिश दर्ज होने की संभावना है, लेकिन पश्चिमी राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर कम रहेगा, जिससे

19 से 21 मई तक मौसम अधिकांश स्थानों पर शुष्क रहने व तापमान में 2-3 डिग्री बढोतरी होने की सम्भावना है। जोधपुर, बीकानेर संभाग में कहीं-कहीं अधिकतम तापमान 43 के बाहर निकलने की भी संभावना है। वहीं एक नया प. विक्षोभ 21 से सक्रिय होगा, जिसके असर से दो दिन तक नया आंधी बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है।

Tags:    

Similar News

-->