युवक ने पहले खुद दुष्कर्म किया बाद में किया वीडियो वायरल, आरोपी गिरफ्तार
बीकानेर। सोशल मीडिया पर महिला से चैट कर रहे एक युवक ने पहले महिला से दुष्कर्म किया और बाद में उसका वीडियो अपने एक दोस्त को भेज दिया। महिला द्वारा पुलिस में शिकायत करने के दो महीने बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामला जसरासर थाने का है।
प्राथमिकी में महिला ने आरोप लगाया है कि गांव के धर्माराम जाट निवासी गजसुखदेसर उससे फोन पर बात करता था. एक दिन धर्माराम ढाणी आया और उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। पिछले दो साल में धर्माराम कई बार ढाणी आया और उसके साथ दुष्कर्म किया। कुछ दिन पहले जब वह ढाणी से सड़क पर दूध देने निकली तो देवीलाल जाट निवासी गजसुखदेसर महिला के पास आया और कहा कि धर्माराम ने मुझे आपका वीडियो भेजा है। फिर धर्माराम से वीडियो कॉल पर बात की। उन्होंने गलत काम करने के लिए भी कहा। मना करने पर देवीलाल नहीं माने। वह ढाणी आया और उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। मामले की जांच सीओ नोखा को सौंपी गई है।
बीकानेर एसपी तेजस्विनी गौतम ने बताया कि जांच में दोषी पाए जाने के बाद जसरासर पुलिस ने धर्मराम जाट को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष जगदीश पंडार, आरक्षक सतीश कुमार व मुकेश कुमार भी शामिल थे. इस मामले में कुछ और गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं।