क्षेत्रवासियों ने जलदाय विभाग पर मटका फोड़कर प्रदर्शन किया

Update: 2023-07-05 12:30 GMT

अजमेर न्यूज़: अजमेर नगर निगम के वार्ड 76 के क्षेत्रवासियों के द्वारा जलदाय विभाग पर मटका फोड़ प्रदर्शन किया गया। सभी क्षेत्रवासी विधायक और पार्षद के नेतृत्व में अधिकारियों का घेराव कर पानी की समस्या को दूर करने की मांग रखी गई। विधायक और पार्षद के साथ ही क्षेत्रवासियों ने अधिकारियों को 7 दिन का अल्टीमेटम दिया है। 7 दिनों में क्षेत्रवासियों की समस्या दूर नहीं हुई तो उनके द्वारा आंदोलन किया जाएगा।

वार्ड 76 क्षेत्रवासी विधायक वासुदेव देवनानी, पार्षद अतीश माथुर के नेतृत्व में मंगलवार को सिविल लाइन स्थित जलदाय विभाग पर पहुंचे और मटका फोड़ कर प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के बाद जलदाय विभाग के अधिकारी का घेराव कर उनसे चर्चा की गई। विधायक वासुदेव देवनानी ने कहां कि अजमेर में पानी की समस्या दिनोंदिन विकराल रूप लेती जा रही है। पंचशील के क्षेत्रवासी काफी दिनों से परेशान हैं। पानी की सप्लाई का कोई टाइम नहीं है और ना ही प्रेशर के साथ पानी क्षेत्र में पहुंच रहा है। गणेश गुवाड़ी क्षेत्र में तो 6 महीने से एक बूंद घरों में नहीं गई है। मंगलवार को सभी क्षेत्रवासी आक्रोशित होते हुए जलदाय विभाग पर पहुंचे और मटका फोड़ कर प्रदर्शन किया है। अधिकारियों को 7 दिनों का अल्टीमेटम दिया गया है अगर उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो उनके द्वारा आंदोलन किया जाएगा।

Tags:    

Similar News