चक्रवाती तूफान बिपर्जोय के कमजोर होते ही गर्मी ने तेवर दिखाना शुरू किया

Update: 2023-06-21 07:30 GMT

श्रीगंगानगर न्यूज़: चक्रवाती तूफान बिपरजॉय के कमजोर पड़ते ही गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू किए हैं। सबसे अधिक असर श्रीगंगानगर जिले में देखने को मिल रहा है। यहां चक्रवात का कोई प्रभाव नहीं रहने से लगातार तेज गर्मी पड़ रही है। जून माह में मंगलवार को अब तक का सर्वाधिक 43.9 डिग्री तापमान रहा।

प्रदेश में श्रीगंगानगर के साथ ही अन्य जिलों में भी अब तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है। 3 जिलों- चूरू 41.7, बीकानेर 40.0, पिलानी 40.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ है। जबकि अजमेर 32.3, भीलवाड़ा 32.4, चित्तौड़गढ़ में अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री दर्ज हुआ है।

मौसम विभाग के अनुसार श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान में 2.7 डिग्री बढ़त हुई जबकि न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री अधिक होकर 30.4 डिग्री सेल्सियस रहा है। बड़ी बात यह है कि सुबह ही तेज धूप पड़नी शुरू हो गई।

सुबह 11:30 बजे ही अधिकतम तापमान 38 डिग्री को पार कर गया। दोपहर तक तापमान 43.9 डिग्री पहुंच गया। इसका असर यह रहा कि शाम को कुछ समय के लिए बादलवाही हुई, लेकिन तपन पर इसका कोई असर नहीं पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार आगामी 3-4 दिन इसी तरह तापमान बना रहेगा। अधिकतम तापमान 42 से 44 के बीच व न्यूनतम 31-32 डिग्री के आसपास बना रहेगा। रविवार व सोमवार को बादलवाही की संभावना जताई जा रही है।

Tags:    

Similar News