जनता से रिश्ता। डब्ल्यूडब्ल्यूएफ (WWF) के भारतीय रेसलर द ग्रेट खली (The Great Khali) रविवार को जोधपुर पहुंचे. जहां एयरपोर्ट पर प्रशंसकों ने उनका जोरदार स्वागत किया. खली जोधपुर में एक निजी कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे हैं.

दी ग्रेट खली को एक झलक देखने के लिए जोधपुर एयरपोर्ट के बाहर प्रशंसकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. खली ने एयरपोर्ट के बाहर प्रशंसकों के साथ तस्वीरें भी खिंचवाई है. इसके बाद खली ने निजी कार्यक्रम में शिरकत की. फिलहाल खली निजी वाहन से बीकानेर के लिए रवाना हुए हैं.


Tags: