राजस्थान :लोंगिया में जिला मदरसा बोर्ड के नए अध्यक्ष आरिफ हुसैन और उनकी नई टीम का इस्तकबाल किया गया। समारोह कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग देहात के अध्यक्ष हाजी महमूद खान की सदारत में हुआ। उपाध्यक्ष इफ्तिखार सिद्दीकी, सदस्य हाजी चांद खान, हफीज खान, अमजद हुसैन घोसी, मोहम्मद सिराज शाह, तौफीक अली, शोएब अख्तर, पार्षद मनवर खान कायमखानी का हार और साफा पहनकर स्वागत किया। हाजी कुतुबुद्दी, हाजी गुलाम हुसैन आदि मौजूद रहे।
Tags: