जयपुर दूदू में ठाकुरजी ने की नगर यात्रा: सार्वजनिक तालाब में तैराकी

सार्वजनिक तालाब में तैराकी

Update: 2023-09-27 05:51 GMT
राजस्थान  देव जलझूलनी एकादशी के अवसर पर मगंलवार को दूदू के विभिन्न मंदिरों से ठाकुर जी नगर भ्रमण पर निकले। फूलों से सजी धजी पालकी में ठाकुर जी को नई पोशाक पहनाकर विराजमान किया गया। इसके बाद जयकारों के बीच ये पालकियां रवाना हुई।
अलग-अलग मंदिरों से निकली पालकियां एक जगह पर एकत्रित हुई और फिर शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए दूदू जिले के सार्वजनिक तालाब पर पहुंची। जहां भगवान को जल विहार करवाया गया। इसके बाद सामूहिक महाआरती हुई।
इस अवसर पर शहर में जगह-जगह ठाकुर जी का स्वागत किया गया। श्रद्धालु पालकियों के नीचे से निकलते रहे और दर्शन कर सुख समृद्धि की कामना की।
Tags:    

Similar News