Surya Grahan :सदी का सबसे लंबा पूर्ण सूर्य ग्रहण, जानें तारीख और सूतक काल

Update: 2024-06-27 14:17 GMT
Surya Grahanज्योतिष न्यूज़  : सनातन धर्म में ग्रहण को महत्वपूर्ण बताया गया है ग्रहण काल को लेकर ज्योतिष में कई नियम बताए गए है जिनका पालन करना भी जरूरी होता है धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ग्रहण का समय भगवान पर संकट का समय माना जाता है ऐसे में इसे अशुभ समय माना गया है।
साल 2024 में कई सारे ग्रहण लग रहे हैं जिसमें अक्टूबर के महीने में लगने वाला सूर्य ग्रहण सदी का सबसे बड़ा सूर्य ग्रहण होने वाला है जो कि पूर्ण सूर्य ग्रहण माना गया है। साल 2024 में पहला सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल को लगा था इसके बाद साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण अक्टूबर के महीने में लगने जा रहा है जो कि पूर्ण सूर्य ग्रहण है। तो आज हम आपको तारीख और सूतक काल का समय बता रहे हैं तो आइए जानते हैं।
कब लगेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण—
साल 2024 का दूसरा सूर्य ग्रहण 2 अक्टूबर दिन बुधवार को लगने वाला है यह सूर्य ग्रहण 2 अक्टूबर की रात 9 बजकर 10 मिनट से लेकर सुबह के 3 बजकर 17 मिनट तक रहेगा। इस सूर्यग्रहण की कुल अवधि 6 घंटे 4 मिनट तक की होगी।
अक्टूबर में लगने वाला सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। इसका मुख्य कारण है कि ग्रहण भारतीय समय के अनुसार रात को लगने वाला है। साल का दूसरा सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। जिस कारण इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। न ही सूतक काल के नियमों का पालन करना पड़ेगा।
Tags:    

Similar News

-->