सुधीर जोशी होंगे राजसमंद के नए एसपी, 75 आईपीएस अधिकारियों का तबादला

Update: 2023-02-15 10:29 GMT
राजसमंद। राजसमंद जिले के पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी का तबादला हनुमानगढ़ कर दिया गया है. सुधीर चौधरी की जगह अब नए एसपी सुधीर जोशी संभालेंगे। राज्य के संयुक्त शासन सचिव देवेंद्र कुमार ने 75 आईपीएस अधिकारियों की तबादला सूची जारी की है। जिसमें राजसमंद जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी के स्थान पर सुधीर जोशी को राजसमंद का नया एसपी नियुक्त किया गया है. सुधीर जोशी कमांडेंट, 7वीं बटालियन, आरएसी भरतपुर के पद से स्थानांतरित होकर राजसमंद एसपी के रूप में कार्यभार संभालेंगे।
वहीं राजसमंद के वर्तमान एसपी सुधीर चौधरी अब हनुमानगढ़ में पुलिस अधीक्षक का पदभार संभालेंगे। राजसमंद एसपी सुधीर चौधरी का 10 जून 2021 को सवाई माधोपुर से तबादला कर राजसमंद एसपी का कार्यभार संभाला था। इसके बाद उनकी सेवाएं लगातार जारी रहीं। सुधीर चौधरी के नेतृत्व में कई अभियान चलाए गए, जिसमें देवगढ़ व भीम क्षेत्र के कोबरा गिरोह व अन्य हिस्ट्रीशीटरों को गिरफ्तार कर क्षेत्र को अपराधियों से भयमुक्त करने का प्रयास किया गया। वह आम आदमी से जुड़े अभियान भी चलाते रहे। उनकी ओर से थाना स्तर पर नशामुक्ति अभियान के लिए कार्रवाई की गई।
Tags:    

Similar News