पेट दर्द, उल्टी के बाद युवक की मौत

Update: 2023-07-26 07:30 GMT

अलवर न्यूज़: अलवर शहर में सदर थाना क्षेत्र के कटोरी वाला तिबारा के निकट नंगला रायसिस गांव निवासी 22 साल के युवक को रात को सोते समय जहरीले कीड़े ने काट लिया। इससे उसकी मौत हो गई। मंगलवार सुबह पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।

मृतक समीर खान के ताऊ लतीफ ने बताया कि सोमवार रात को समीर खाना खाकर सोया था। उसके चार बजे के आसपास पेट में दर्द हुआ। बाद में उल्टी होने लगी। जिसे तुरंत जिला अस्पताल लेकर आए। यहां डॉक्टर ने इलाज शुरू कर दिया। लेकिन सुबह 6 बजे के आसपास मुंह से झाग आने लगे।

आईसीयू में भर्ती करने के बाद वह बेहोश हो गया। बाद में उसने दम तोड़ दिया। परिजनों ने बताया कि समीर को पहले कभी बुखार भी नहीं होता था। अब अचानक क्या हुआ पता नहीं। असल में परिजनों को यह भी नहीं पता कि कीड़े ने काटा या किसी अन्य कारण से अचानक तबीयत बिगड़ी है।

Tags:    

Similar News